logo

Jharkhand Weather: कई जिलों में तेज हवा के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

8726news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।  कभी धूप खिलती है तो वहीं कभी आसमान में बादल छा जाते है। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया की गर्जन के साथ वज्रपात, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और तेज हवा चलने की भी पूरी संभावना है। कई जिलों में बारिश होगी। 

कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज और जामताड़ा में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं जिसे इसे देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

बढ़ेगा राजधानी का पारा 
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची में दिन में लोगों के बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मगर दोपहर बाद बादल और तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही अभिषेक आनंद ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका विस्तार उत्तर प्रदेश तक है। जिस कारणवश इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिल रहा है। अभी ये जारी रहेगा।