logo

बेलगाम सरकार में न लोकलाज का भय है, न नियम कानूनों का: बाबूलाल मरांडी

13741news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य की हेमंत सरकार बेलगाम हो चुकी है। इसमें न लोकलाज का भय है न नियम कानूनों का। सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। विकास कार्यक्रमों से इसका कुछ भी लेना देना नही। मंत्री से संतरी तक  को लूट की छूट मिली हुई है। ऐसा कहना भाजपा विधायकदल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और ज़िला प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हमें राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलनं को और तेज एवम धारदार करने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपने अपने ज़िलों में स्थानीय एवम जमीनी बुनियादी समस्याओं को लेकर आन्दोलनं करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा से जनता की उम्मीदें हैं। पार्टी को आदिवासी विरोधी,दलित विरोधी और जन विरोधी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को आवाज देनी है।

100 करोड़ टीकाकरण पर भाजपा मनाएगी जश्न: दीपक प्रकाश

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आनेवाले समय मे पार्टी को सांगठनिक विस्तार एवम मजबूती के साथ केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। आज पूरे देश मे विश्व का सबसे सस्ता और स्वदेशी टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री जी के  मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। देश भर में अबतक 95करोड़ 89लाख 78हजार 49 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है जबकि 68करोड़ 65लाख 80हजार570 लोग कम से कम एक डोज ले चुके हैं, 27करोड़23लाख 97हजार479 लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज लग चुकी है। दशहरा तक देश मे 100 करोड़ टीकाकरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत केलिये गौरवशाली क्षण होगा। पार्टी इसका जश्‍न मनाएगी।

 

 

 

सशक्त बूथ, सशक्त भाजपा: नागेंद्र त्रिपाठी

 

पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यविस्तार एवम सांगठनिक मजबूती पर बल दिया। कहा कि बूथ की मजबूती  मजबूत भाजपा की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के 7 सांगठनिक कार्यक्रमो के माध्यम से जन जन तक पहुचने का आह्वान किया।

 

क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों महत्वपूर्ण: धर्मपाल

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सांगठनिक विस्तार में क्वालिटी और क्वांटिटी का समन्वय भी आवश्यक है।  पार्टी ने सर्व ग्राह्य,सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा को धरातल पर उतारा है। भाजपा सभी वर्ग,जाति, समाज धर्म सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व करती है। आज जनता इसे नजदीक से महसूस करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनमुद्दों के समाधान की धुरी बने।हर कार्यकर्ता पार्टी की आवाज बने। उन्होंने बूथ समिति,शक्ति केंद्र संरचना सहित अन्य सांगठनिक कार्यक्रमो केलिये आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने, धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। वंदेमातरम गान राजश्री जयंती ने किया। बैठक के पूर्व महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय, एवम अपर्णा सेन गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर किया।