logo

पूजा करके लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

8545news.jpg
द फॉलोअप टीम, भागलपुर: 
भागलपुर गोलियों की आवाज से थर्रा गया। गोली की आवाज थमी तो खून से लथपथ एक महिला का शव जमीन पर पड़ा था। महिला शादीशुदा है। महिला की हत्या किए जाने के पीछे क्या कारण हो सकता है। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। हत्या से पहले और बाद की कड़ियां जोड़ने का प्रयास जारी है। 

जगदीशपुर थानाक्षेत्र की है पूरी घटना
ये पूरी घटना भागलपुर जिला के जगदीशपुर थाना इलाके की है। यहां बलराम राय नाम के शख्स की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाइक सवार अपराधियों ने महिला को गोली मारी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वो मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। 

डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा है। मामले की तहकीकात के लिए डीएसपी निहार अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है। मामले की छानबीन जारी है।