logo

शराबी पति ने ली पत्नी की जान, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

7648news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमलाः 

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी काफी शराब पीता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। घटना गुमला जिला स्थित चैनपुर प्रखंड के मिशन हाता टोली की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

कार्रवाई में जुट गयी है पुलिस
चैनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि आरंभिक जांच में घरेलु विवाद की बात सामने आई है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार को भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही पति ने पत्नी की पिटाई की। पिटाई की वजह से महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है। 

नशे का आदी था शराबी पति
जानकारी के मुताबिक जीवन कुजूर ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी सबिता कुजूर की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि जीवन कुजूर हमेशा शराब के नशे में रहता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। देर रात  सविता कुजूर घर के बगल में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी, उसी समय पति के साथ विवाद शुरू हुआ। विवाद के दौरान ही पति ने पत्नी की लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।