द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा गांव स्थित रेल लाइन से दो शव बरामद हुए हैं। जिसमें एक युवक और एक युवती शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। यह रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के निकट है। युवक युवती की उम्र 17 से 18 साल के करीब आंकी गई है। दोनों के सर पूरी तरह से कुचला गये हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों का कहना था कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका प्रतीत होते हैं। मौके पर जोबांग थाना पुलिस और आरपीएफ के अधिकारी और जवान पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। लाश को ट्रेन लाइन से सुबह ही हटा दिया गया है।
