logo

खुशखबरी: गोड्डा में आज से लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू, जानिए! क्या होगी समय सारिणी

11575news.jpg

द फॉलोअप टीम, गोड्डा: 

गोड्डा वासियों के लिए आज बड़ा दिन है। आज से गोड्डा रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि पहले फेज में गोड्डा से भागलपुर, दुमका, हंसडीहा के लिए लोकल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा। गोड्डा सहित दुमका, भागलपुर, जसीडीह और हंसडीहा के लोगों में ये सवाल जरूर होगा कि परिचालन का समय क्या होगा। इस स्टोरी में हम आपकी गोड्डा से चलने वाली लोकल ट्रेनों के प्रस्थान और गंतव्य का पूरा समय बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निम्नलिखित सभी लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रतिदिन होगा। यात्रियों को सुविधा होगी। 

 

लोकल ट्रेनों की समय सारिणी

-मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर से गोड्डा के लिए पहली लोकल ट्रेन सुबह 10 बजकर 45 मिनट में चलकर दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पे गोड्डा पहुंचेगी। 

-दुमका से दोपहर 1:20 बजे खुलकर  शाम 3:25 बजे गोड्डा पहुंचेगी दुसरी लोकल ट्रेन, यही ट्रेन   3:45 बजे वापस दुमका व जसीडीह के लिए गोड्डा से खुलेगी(पुर्व मे यह ट्रेन दुमका से पोड़ैयाहाट तक आती थी)।
 

-गोड्डा से शाम 4:30 बजे तीसरी ट्रेन गोड्डा से हंसडीहा के लिए खुलेगी वापस 6:20 शाम हंसडीहा से गोड्डा 7:15 बजे शाम में आयेगी।

-गोड्डा से दुमका के लिए दुसरी ट्रेन रात 7:35 बजे खुलेगी जो दुमका रात 9:40 बजे पहुंचेगी।

-शनिवार सात अगस्त को गोड्डा से भागलपुर के लिए पहली ट्रेन सुबह 6:05 मिनट पर भागलपुर के लिए खुलेगी

-शनिवार को दुमका से सुबह 3:40: सुबह खुलकर 5:45 सुबह गोड्डा पहुंचेगी लोकल ट्रेन यही ट्रेन सुबह 6:05 बजे भागलपुर जायेगी।

-सभी लोकल ट्रेन में छह कोच होंगे व दो डीपीसी होंगे। इंजन बदलने का झंझट नही होगा इससे समय की बचत होगी।

-सभी लोकल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी