logo

पतरातू: पत्रकार विकास पाठक के साथ मारपीट की घटना ने पकड़ा तूल, लोगों ने टायर जलाकर जताया विरोध

11442news.jpg

द फॉलोअप टीम, रामगढ़: 

पतरातू में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार को लाठियों से पीटा गया था। गौरतलब है कि 30 जुलाई को पतरातू डैम का फाटक खोलने से संबंधित खबर कवर करने पर परिसंपत्ति पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद द्वारा पत्रकार विकास पाठक के साध मारपीट और दुर्व्यवहार और मारपीट की थी। 

मीडिया कर्मियों में घटना के लेकर रोष
गौरतलब है कि शेष परिसंपत्ति पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद द्वारा पत्रकार विकास पाठक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना से मीडियाकर्मियों में रोष है। विशेष तौर पर पत्रकार को लाठियों से पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आम लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। यही नहीं आम लोगों की नाराजगी का आलम ये था कि लोगों ने टायर जलाकर विरोध जताया। 

लोगों ने पदाधिकारी के निलंबन की मांग की
घटना को लेकर लोगों की मांग है कि विश्वनाथ प्रसाद जैसे पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित किया जाए। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध जनाक्रोश में बदल जाएगा। लोगों की यही मांग है कि आऱोपी पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद के निलंबन की मांग की।