logo

झारखंड में करीब ढाई लाख किसानों के 980.06 करोड़ रुपए कर्ज किए गए माफ

9905news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः 
झारखंड सरकार ने अब तक 2,46,012 किसानों के कर्ज माफ कर दिए हैं। कुल 980.06 करोड़ की राशि किसानों के कर्ज माफी में दे दी गई है। यह बातें राज्य के कृषि पशुपालन और सहकारिता मंत्री बादल ने कही हैंं।उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृत संकल्पित है। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना ने उन किसानों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं, जो कर्ज के तले दबे हुए थे। सरकार ने बजट में कर्ज माफी की घोषणा की थी और निरंतर हम इस योजना को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

खाते को आधार से लिंक करें किसान
मंत्री ने कहा कि बैंको ने जो आंकड़े दिएथे, किसानों के कर्ज माफी को लेकर उसमें  कुल 9,02,603 ( संशोधित) ऋणी किसान हैं। जिसमें से बैंक ने अब तक 5,61,333 किसानों का डाटा अपलोड किया है। ऋण माफी के लिए सभी प्रकार के राशन कार्ड (उजला राशन कार्ड सहित) योग्यता निर्धारित करने के लिए उपयोग किए जा सकेंगे।  इस कार्य हेतु बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को भी कार्यों में गति लाने के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने किसान भाइयों से आग्रह करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा बैंकों में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करें। कोई तकनीकी परेशानी आए, तो इसे लेकर जिला स्तर पर कृषि पदाधिकारी से बात कर उसका समाधान करें।