logo

अधिकारियों की आँखों में धुल झोंककर शराब माफिया ने बनवा लिया पासपोर्ट

5687news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
अधकारियों की आँखों में धूल झोंकना जैसे आम बात हो गयी है। ताजा मामला आया है शराब माफिया संतोष कुमार मंडल का, जिसने अपने सारे दर्ज मामलों छुपा लिया और रांची से अपना पासपोर्ट भी बनवा लिया।  जबकि संतोष के खिलाफ लोहरदगा और बोकारो के थानों में शराब तस्करी मामले में एफआईआर दर्ज हैं। उसने अपनी एफआईआर की बात छुपा कर पासपोर्ट बनवा लिया और दो-दो जिलों के पुलिस को जरा सी भनक भी नहीं लगी। संतोष के ऊपर फिर से अब एफआईआर दर्ज हुई है। 

कई राज्यों में करता है शराब का व्यपार 
संतोष मंडल एक शातिर शराब माफिया है। उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए अरगोड़ा थाना क्षेत्र के गोपाल कांप्लेक्स के पास ही उसके फ्लैट का पता दिया था। पुलिस ने सत्यापन भी किया था उस वक़्त संतोष मंडल ने पूरी बात पुलिस से छुपा ली। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने भी उस पते पर सत्यापन किया था। अरगोड़ा थाने में उसके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है इसलिए उसके खिलाफ आपराधिक इतिहास रहने की जाकारी पुलिस को नहीं हो पायी। 

कई जिलों में है मामला दर्ज
संतोष मंडल झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अवैध शराब का बहुत बड़ा कारोबारी है। संतोष मंडल के खिलाफ झारखंड में गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और लोहरदगा में कई मामले दर्ज हैं।