logo

रांची में जमीन माफिया की खुलेआम दबंगई

10467news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखण्ड की राजधानी रांची में जमीन माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। आम लोगों के साथ-साथ अब जमीन माफिया रसूखदार को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र का है। जहाँ बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा को जमीन माफिया ने जान मारने की धमकी दी और घर पर आकर गाली गलौज भी किया है। इसे लेकर चमरा लिंडा ने नगड़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक के शिकायत पर नगड़ी थाना में मामला दर्ज हुआ है। 

समीर मुंडा और अनिल मुंडा पर आरोप
विधायक के आवेदन में कहा गया है कि नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित डोरियाटोली में मैं रहता हूं। वर्तमान में इस इलाके में जमीन माफिया समीर मुंडा और  अनिल मुंडा है। यह दबंग और बदमाश किस्म के लोग हैं। यह लोग इस इलाके के सभी आदिवासियों की रैयत जमीन लूट रहे हैं। इनके द्वारा मारपीट करना आम बात है। इनका मन इतना बढ़ गया है कि हमारे इलाके की सांस्कृतिक जमीन को भी बेचना चाह रहे हैं।

3 जुलाई को गालीगलौज करने का आरोप 
विधायक ने आवेदन में बताया कि बीते 3 जुलाई को दिन के 11 बजे समीर मुंडा और अनिल मुंडा उनके आवास पर आ धमके। गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। इसको लेकर विधायक चमरा लिंडा ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।