logo

ड्रीम इलेवन पर टीम बना रहे हैं BJP के सांसद! झामुमो के किस ट्वीट पर मच गया बवाल

8209news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

कोरोना संकट के बीच झारखंड में आम नागरिकों को कितनी सुविधा या राहत मिल पाई है। इसका तो ठीक-ठीक पता नहीं लेकिन जन-प्रतिनिधियों के बीच बयानबाजी खूब हो रही है। नेताओं के बीच ट्विटर बाजी हो रही है। राजनीतिक पार्टियों ने मानो सारा सेंस ऑफ ह्यूमर इसी कोरोना संकट के लिए बचा रखा था। जैसे होड़ लगी हो कि कौन किसकी कितनी कमियां गिना सकता है।

झामुमो की कोडरमा जिला इकाई का ट्वीट
ताजा मामला झारखंड मुक्ति मोर्चा बनाम भारतीय जनता पार्टी का है। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में सत्तारूढ़ है वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की कोडरमा जिला इकाई के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। ये ट्वीट काफी सुर्खियां बटो रहा है। आखिर इस ट्वीट में ऐसा क्या लिखा है। ट्वीट की इतनी ज्यादा चर्चा क्यों है, चलिए जानते हैं। 
 
क्या बीजेपी सांसद ड्रीम इलेवन पर टीम बना रहे
झारखंड मुक्ति मोर्चा की कोडरमा जिला इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि झारखंड ने बीजेपी को 12 लोकसभा सांसद दिए हैं। इस महामारी में क्या किसी ने उन्हें कहीं देखा है या सिर्फ ये बीजेपी वाले ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने में लगे हैं। मतलब, सेंस ऑफ ह्यूमर देखिए। पूरा अप टू डेट वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ा हुआ। खैर आईपीएल रद्द हो चुका है। इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

सीएम हेमंत सोरेन के ट्वीट पर मचा है बवाल
गौरतलब है कि ट्विटर बाजी का ये पहला मामला नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पीएम से फोन पर वार्ता के बाद किया गया ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। प्रदेश से लेकर केंद्र तक की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। प्रदेश बीजेपी के नेता से लेकर केंद्रीय मंत्री तक सीएम के ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं। नसीहतें ही जा रही है कि पीएम के साथ की गयी बातचीत को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।