logo

पूर्वी सिंहभूम के कदमा बाजार में मिले 36 संक्रमित, पूरा इलाका सील

पूर्वी सिंहभूम के कदमा बाजार में मिले 36 संक्रमित, पूरा इलाका सील
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 

पूर्वी सिंहभूम कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। जिले के कदमा इलाके में गुरुवार को 36 संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कदमा बाजार में जांच अभियान चलाया था। कदमा बाजार को सील कर दिया गया है। सब्जी बाजार को कदमा गणेश पूजा मैदान शिफ्ट किया गया है। 

चलाया जा रहा जांच अभियान 
मामले के संबंध में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं। उपायुक्त सूरज कुमार (DC suraj kumar) के निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत कदमा बाजार में भी अभियान चलाया गया, जिसमें 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इलाके में दहशत का माहौल है।