logo

बीजेपी ST मोर्चा कार्यसमिति की बैठक पर झामुमो ने साधा निशाना, दोहरी राजनीति करने का लगाया आरोप

14117news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 


भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 2 दिवसीय कार्यसमिति की बैठक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निशाना साधा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोहरी राजनीति करती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि बीजेपी आज जनजाति समाज की उन्नति की बात करती है, उसे विचार करने की जरूरत है कि उनका एजेंडा क्या है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि बैठख में आदिवासी हित नहीं बल्कि आदिवासियों को ठगने की नीति पर चर्चा की गई। केवल आदिवासी का वोट चाहिए। 

बीजेपी एसटी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हुई है। इस बैठख में अनुसूचित जनजाति के कई बड़े नेता पहुंचे थे लेकिन उनमें से किसी ने भी सरना धर्म कोड को लेकर पक्ष रखना जरूरी नहीं समझा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि असम में झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से गये आदिवासियों को जनजाति समाज की श्रेणी में नहीं रखा गया। ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि असम में बीते 6 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बावजूद इसके आदिवासियों को वो सम्मान नहीं मिला, जिसके वो हकदार हैं। 

आदिवासियों को न्याय नहीं दिला पाई बीजेपी
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि असम में सरकार होने के बाद भी बीजेपी आदिवासियों को न्याय नहीं दिला पाई और पूरे देश में उनको हक दिलाने की बात करती है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता औऱ केंद्र में आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा पर भी निशाना साधा। कहा कि एकल विद्यालय खोलने की हमारी सरकार हमेशा ही समर्थन करती रही है। अर्जुन मुंडा हमारी सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए झूठ बोल रहे हैं। झारखंड के विकास में राज्य सरकार की वजह से रुकावट नहीं है बल्कि बीजेपी दोहरी राजनीति करती है। बीजेपी ही वो पार्टी है जो जातिगत जनगणना की बात करती है। ये दोहरा चरित्र है।