logo

एक्शन में JMM विधायक सीता सोरेन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए बुलाई अहम बैठक

4239news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की जामा से विधायक सीता सोरेन ने झामुमो केंद्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई है। ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए सीता सोरेन ने लिखा है कि "पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को देखते हुए एवं पार्टी हित के कार्यों को गति देने हेतु मा.शिबू सोरेन जी के निर्देशानुसार 21जनवरी दिन गुरुवार को दिन के 11:30 बजे से पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बरियातू रांची में समीक्षा हेतु बैठूंगी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मुझसे मिल सकते हैं।" 

आईटी सेल टीम को लेकर सीता सोरेन ने जताई थी नाराजगी 
पिछले दिनों झामुमो कीी तरफ से आईटी सेल की टीम को सम्मानित किया गया था।  हरमू स्थित सोहराय भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद से सबको सम्मानित कर सबका हौसला बढ़ाया था।  जिसके बाद सीता सोरेन ने सवाल उठाया था। सीता सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि "कार्यकर्ता हताश व निराश ना हो JMM का ITसेल चलाने वाले लोग झारखंड के बाहरी लोग है जो समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहते हैं. ITसेल वालों की गलती है उन लोगों ने अपने आसपास करीबी लोगों को सम्मान के लिए चुना जो लोग उनका कार्य करते हैं। मैं यह बात@HemantSorenJMMजी तक रखूंगी।"

झामुमो महासचिव बिनोद पांडेय को लेकर भी हुआ था विवाद 
पिछले दिनों झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय को लेकर भी सीता सोरेन ने नाराजगी जताई थी और पार्टी अध्यक्ष से इस संबंध में शिकायत भी की थी।