logo

Ranchi: झामुमो जिला समिति ने किया फ्री ऑक्सिजन युक्त एंबुलेंस का उद्घाटन, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

8475news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति की ओर से फ्री एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया गया। ये एंबुलेंस ऑक्सीजन युक्त है। रांची शहर के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बरियातू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से एंबुलेंस को हरी झंडी रवाना किया। 

अभी रांची के लिए है एंबुलेंस सेवा
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि शुरुआती चरण में ऑक्सिजन युक्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत रांची वासियों के लिए की गयी है। मांग बढ़ेगी तो रांची के ग्रामीण इलाकों में भी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की जाएगी। फिलहाल रांची में चलने वाले एंबुलेंस सेवा का प्रभारी सुजीत उपाध्याय को बनाया गया है। एंबुलेंस सेवा बिलकुल मुफ्त उपलब्ध होगी। 

पार्टी ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर
मिली जानकारी के मुताबिक जिसे भी इस एंबुलेंस सेवा का लाभ चाहिए होगा वे (8789493599) इस नंबर पर संपर्क स्थापित करके ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं। उद्घाटन के मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए बेहतर काम कर रही है। पार्टी सरकार का पूरा सहयोग कर रही है।