logo

JSSC ने परीक्षा शुल्क में किया संसोधन, सामान्य-OBC को 100 तो वहीं SC और ST को चुकानें होंगे 50 रुपये

16423news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 के आवेदन शुल्क में संसोधन किया है। जेएसएससी ने पहले जो अधिसूचना जारी की थी उसके मुताबिक सामान्य श्रेणी और ओबीसी 1 तथा 2 के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपया तय किया था। वहीं एससी तथा एसटी कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 250 रुपया तय किया गया था। जाहिर है कि इस पर बवाल मचता। इसका विरोध किया जाना लेगा। अब इसमें संसोधन किया गया है। शुल्क कम किया गया है। 

आवेदन शुल्क में किया गया बदलाव
संसोधित अधिसूचना के मुताबिक अब सामान्य तथा ओबीसी अभ्यर्थियों को बतौर परीक्षा शुल्क 10 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी तथा एसटी कैटेगरी के अभ्यार्थियों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। बाकी नियम और शर्तें समान रहेंगी। 

जेएसएससी ने 56 पदों पर निकाली वैकेंसी
गौरतलब है कि गुरुवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों पर भर्ती के लिए वेकैंसी की अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के मुताबिक हायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी औ प्लानिंग असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति होगी। ये भी बता दें कि कुल 956 पदों पर भर्ती होगी। आप ये भी जानना चाहते होंगे कि आवेदन की तारीख कब है। 15 जनवरी से आप आवेदन कर सकते हैं। 14 फरवरी आवेदन की आखिरी तारीख है। 

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है! 
अब ये भी जान लीजिए की इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है, लेकिन जेनरल कैटेगरी के वही छात्र आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने झारखंड से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई की है। आरक्षित श्रेणी के लिए ये बाध्यता नहीं है। अभ्यर्थियों की झारखंड की स्थानीय भाषा, परिवेश और रीति-रिवाज की जानकारी होनी चाहिए। 

न्यूनतम आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए
आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल होनी चाहिए। गणना 1 अगस्त 2021 की जायेगी। जनरल कैटेगरी में पुरुष उम्मीदवारों की अधिकमत उम्र सीमा 35 साल और महिलाओं के लिए 38 साल तय की गई है। ओबीसी वर्ग के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल और महिलाओं के लिए 38 साल निर्धारित की गई है। एससी और एसटी वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है।