logo

पेयजल विभाग ने इंजीनियर्स के 139 पदों पर निकाली वेकैंसी, जानिए क्या है नियमावली

16830news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में पेयजल विभाग में बंपर भर्ती निकली है। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग में कनीय अभियंता के 96 और सहायक अभियंता के 43 पदों पर बहाली होने वाली है। नियुक्ति को लेकर नियमावली जारी की गई है। नियमावली के मुताबिक बहाली के लिए अभ्यार्थियों का झारखंड से मैट्रिक और इंटर पास होना जरूरी है। झारखंड के पेयजल विभाग में व्यापक पैमाने पर इंजीनियर्स की नियुक्ति होनी है। 

जल जीवन मिशन के लिए होगी नियुक्ति
गौरतलब है कि ये वेकैंसी पेयजल विभाग की ओर से संचालित जल जीवन मिशन के लिए की जानी है। कनीय अभियंता और सहायक अभियंता के कुल 139 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नियुक्ति को लेकर विभाग की ओर से चयनित एजेंसी को विज्ञापन निकालने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

झारखंड से मैट्रिक-इंटर पास होना जरूरी
बता दें कि आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का झारखंड से मैट्रिक और इंटर पास होना जरूरी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसी महीने एजेंसी की ओर से विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी। झारखंड स्थित संस्थानों की डिग्री को बाध्यकारी नहीं बनाया गया है। इसे लेकर विभाग की ओऱ से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग को मंतव्य मांगा गया था।