logo

सत्ता पक्ष और विपक्ष रणनीति बनाने में जुटा, रांची पहुंचे आरपीएन सिंह

12380news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन सितंबर से शुरू होकर नौ सितंबर तक आयोजित होना है। सत्र की तैयारी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो ने अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को दो पक्षों के विधायकों की बैठक आहूत की गई है। विधायक दल की बैठक में शामिल होने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी दिल्ली से चलकर रांची पहुंच गये है। देर शाम एयरपोर्ट कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम , मंत्री बादल, बन्ना गुप्ता, विधायक अम्बा समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

हंगामेदार होगा मॉनसून सत्र
बीजेपी विधायक दल की बैठक तो ऐसे गुरुवार को रखी गई है, लेकिन विपक्ष का रुख देखकर यही लग रहा है कि इस बार का सत्र हंगामेदार होगा। वहीं सत्ता पक्ष के भी विधायक सरकार के कई फैसलों से संतुष्ट नहीं दिख रहे, लिहाजा सत्र से पहले प्रभारी उनकी मन की बात सुनकर कोई दिशा-निर्देश दे सकते हैं। राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश प्रभारी रांची आयें है, ताकि सत्ता औऱ संगठन में तालमेल अच्छी तरह से बैठा सके। वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने भी कार्यकर्ताओं को गुरू मंत्र दिया।
 

 

मॉनसून सत्र में होंगे पांच कार्यदिवस 
पहले दिन तीन सितंबर को शपथ ग्रहण के अलावा विधानसभा सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल के द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को पटल पर रखा जाएगा। इसी दिन शोक प्रकाश का भी आयोजन होगा। चार और पांच सितंबर को अवकाश रहेगा। छह सितंबर को प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। सात सितंबर को प्रश्नकाल के अलावा राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। नौ सितंबर को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे जिसके बाद गैर सरकारी संकल्प पेश होंगे।