logo

झारखंड के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने दुर्गापूजा की बधाई और शुभकामनाएँ दी

13781news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्यपाल रमेश बैस ने दुर्गापूजा की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वे सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। देश व राज्य से कोरोना महामारी का पूर्णतः उन्मूलन हो एवं समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना में और वृद्धि हो। 

 

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश और झारखण्डवासियों को महानवमी के पावन पर्व की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने माता रानी से सभी को खुशहाल और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की कामना की है।