logo

दीपक प्रकाश का आरोप, विकास कार्य ठप्प कर विधवा विलाप करने में जुटी है कांग्रेस

13744news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उत्तरप्रदेश के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को नौटंकी बताया। कहा कि कांग्रेस देश और राज्य में अराजकता फैलाना चाहती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में किसानों के ऊपर डंडे बरसाया जा रहा है, हनुमानगढ में दलित युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। प्रियंका राहुल इस पर चुप्पी क्यों बांधे हुए है। कांग्रेसी नेताओं को राजस्थान प्रस्थान करना चाहिए। झारखंड के मंत्री उत्तरप्रदेश के नाम पर ड्रामेबाजी करने के बजाए विभाग का काम निपटाकर जनता को राहत दें। विकास कार्य में तेजी लाएं। वह प्रदेश कार्यालय हुई प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

 

झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर घेरा

प्रकाश ने कहा कि झारखंड प्रदेश में उन्नतीस सौ महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ, तिलता में गरीब आदिवासी विधवा पर ऑटो चढ़ा दिया गया, चाईबासा में एक ही आदिवासी परिवार के चार सदस्यों की निरसंश हत्या कर दी गई, इस घटना के ठीक कुछ पहले सात लोगों की हत्या कर दी गयी, इस पर कांग्रेस मौन बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो चुका है, बावजूद कांग्रेस उत्तरप्रदेश के मुद्दे पर विधवा विलाप कर रही है। प्रदेश में विकाश कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। इस पाप के भागीदार कांग्रेस झामुमो दोनों है। एससी समाज का जमीन लूटा जा रहा है। पैसे का प्रलोभन देकर योजनाबद्ध तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पीडीएस के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रत्येक कार्डधारी को 5 केजी अनाज की लूट मची है। मोरहाबादी में आदिवासी मूलवासी सहायक पुलिसकर्मियों को सुनने वाला कोई नहीं, रोजगार, विस्थापन, भ्रष्टाचार, ट्रांसफर पोस्टिंग, मानव तस्करी पर कांग्रेस चुप क्यों बैठी है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा और बालमुकुंद सहाय उपस्थित थे।