logo

उत्तर प्रदेश के झांसी में स्पा सेंटर कर्मी की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड बना भाई, दफनाने को लेकर हंगामा

WhatsApp_Image_2026-04-17_at_6_57_38_PM.jpeg

उत्तर प्रदेश 
झांसी स्पा सेंटर में काम करने वाली मणिपुर की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला झांसी में यहां अकेले रह रही थी।जबकि उसका पति दिल्ली में रहता था। मौत के बाद एक युवक और युवती शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। युवक खुद को मृतक का भाई बता रहा था, जबकि वह उसका बॉयफ्रेंड निकला। पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोक दिया गया। इसी दौरान महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया  और दफनाने को लेकर हंगामा करने लगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। महिला की मित्र जोया के भाई से दोस्ती प्यार में बदल चुकी
ये घटना नबाबाद थाना क्षेत्र का है। मणिपुर की निवासी सिम्मी उर्फ टेरेसा (30) सीपटरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एक पर्ल मसाज पार्लर पर काम करती थी। उसका पति जॉन दिल्ली में रहता है। जबकि वह एक साल से झांसी में थी। यहां उसकी दोस्ती जोया नाम की महिला से हुई और वह उसके घर पर ही रहने लगी। इस बीच जोया के भाई से उसकी पहचान हो गई। बताया जा रहा हैं कि महिला की मित्र जोया के भाई से इतनी गहरी दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल चुकी थी। दोनों एक-दूसरे के साथ गोविंद चौराहा स्थित एक मकान में किराए से रहने लगे। गुजरे कई दिनों से टेरेसा की तबियत ठीक नहीं थी। उसका इलाज कराया गया। बीती देर शाम उसकी मौत हो गई।
 

Tags - Uttar-pradesh Breaking UpdateUp