logo

जामताड़ा: बीजेपी के पूर्व महामंत्री सुभाष साह का निधन, कोरोना संक्रमित थे

7698news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा: 

जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री सुभाष साह का निधन हो गया। सुभाष साह कोरोना से संक्रमित थे। उदलबनी कोविड हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। सुभाष साह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि वो जुझारू नेता और व्यवहारिक शख्स थे। वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सुभाष के आकस्मिक निधन पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। 

स्थानीय बीजेपी नेताओं ने जताया दुख
बीजेपी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सुभाष साह के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय तक सुभाष साह के साथ मिलकर संगठन के लिए काम किया। वो मेरे निकटतम और प्रिय मित्र थे। सोमनाथ सिंह ने सुभाष साह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। कई स्थानीय बीजेपी नेताओं ने निधन पर शोक प्रकट किया।