logo

हाईवे पर बाइक सवार दंपति को कार ने उड़ाया, हवा में 20 फीट तक उछले पति-पत्नी; खौफनाक VIDEO

हाईवे पर बाइक सवार दंपति को कार ने उड़ाया, हवा में 20 फीट तक उछले पति-पत्नी; खौफनाक VIDEO

जयपुर
जयपुर में लोहिया मंडी के पास रविवार, 24 मई 2026 को एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लगभग 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। फुटेज में दुर्घटना का यह भयावह दृश्य रिकॉर्ड हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे दिए गए इस वीडियो में देख सकते है। 

 


बेकाबू कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर
दुर्घटना में घायल दंपति की पहचान पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी वंदना कंवर के रूप में हुई है। दोनों तारूपति विहार निवासी हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार दंपति हवा में उड़ते नजर आए और सड़क पर गिरने के बाद धूल का गुबार उठ गया।बताया जा रहा है कि कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी, जिसने मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा हादसा
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कार की तेज रफ्तार ने मोटरसाइकिल को बेकाबू कर दिया। टक्कर के बाद दंपति सड़क पर गिरे और आसपास के लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है। 
पुलिस कार्रवाई
जयपुर पुलिस ने दुर्घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि हमें सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने और तेज रफ्तार पर काबू पाने की सख्त जरूरत है।

 

Tags - Jaipurroad accidentLohia MandiCCTV footagehit and run