logo

JAC Board Result 2021: जैक बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, यहां क्लिक कर देखें अपना परिणाम 

11317news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

हर बार की तरह इस बार बोर्ड परीक्षा तो नहीं ली गई। लेकिन इसके बावजूद भी छात्रों को उनके परीक्षाफल का इंतजार था। आज जैक ने क्लास 10 की रिजल्ट घोषित कर दी। जैक ने आज 10वीं मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट प्रकाशित किया।  रिजल्ट को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के हाथों जैक कार्यालय में प्रकाशित करवाया गया। इस दौरान जैक के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। 2 लाख 70 हजार 931 छात्र प्रथम श्रेणी मे हुए पास हुए हैं। 

लड़कियों ने मारी बाज़ी
मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों ने बाज़ी मार ली। कुल चार लाख 15 हजार 924 छात्र पास हुए। इस बार 95.93 % मैट्रिक का रिज़ल्ट है। कोरोना के संक्रमण की वजह से जैक के द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड कि परीक्षा नहीं ली गयी थी। परीक्षा को रद्द करने के बाद बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की थी व मापदंड तैयार किया था।  उन्ही मापदंडो के आधार पर आज रिजल्ट की घोषणा हुई है। यह परिणाम आंतरिक विश्नेशल के आधार पर जारी किया गया है।https://jac.jharkhand.gov.in/jac/ इस लिंक पर क्लिक कर छात्र रिजल्ट देख सकते हैं।