logo

दरोगा ने पहले धुर्वा डैम बुलाकर किया प्यार का इजहार, फिर बनाया जबरन यौन संबंध!

12715news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दरोगा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि  2018 बैच के दारोगा गुंदीप कुमार ने उसके साथ जबरन यौन संबंध स्थापित किया है। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2020 में सोशल मीडिया के जरिए गुंदीप कुमार से उसकी दाेस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद पता उसे मालूम हुआ कि गुंदीप पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित है।

 

होटल में लेकर जाकर किया यौन शोषण

पीड़िता का आराेप है कि गुंदीप ने एक दिन उसे मिलने के लिए धुर्वा डैम बुलाया और प्यार का इजहार किया। 19 सितंबर को आरोपी ने उसे सिंह मोड़ हटिया बुलाया। आरोपी ने उससे आधार कार्ड भी साथ लाने काे कहा था। जब लड़की ने उससे पूछा कि आधार कार्ड क्यों तो उसने कहा कि होटल में चलेंगे। उसे ओवरब्रिज के पास एक होटल में ले गया और वहां पीड़िता को होटल के एक कमरे में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने कहा कि ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह उससे प्यार करता है। जल्द ही उससे शादी भी कर लेगा।

 

युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई 

युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की प्राथमिकी आरोपी के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में दर्ज कराई है। युवती ने मई महीने में ही शिकायत की थी। जून महीने में पुलिस मुख्यालय में पीड़िता से उसका पक्ष लिया गया था। आरोपी गुंदीप कुमार को अगस्त में निलंबित कर दिया गया। फिलहाल गुंदीप कुमार निलंबित है। आरोपी दरोगा का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप झूठ है। उसने किसी भी तरह का शारीरिक संबंध नहीं बनाया है। इसकी जांच भी कराई जा सकती है।

 

शादी का झांसा दिया 

युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसे शादी का झांसा दिया था। वह उससे शादी करने के नाम पर टाल-मटोल करता था। वह कहता था कि जैसे ही उसके बड़े भैया की शादी होती है वह भी शादी कर लेगा। आरोपी गुंदीप शादी के नाम पर लगातार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब लड़की ने बहुत दबाव बनाया तो लड़के नेशादी से इनकार कर दिया। एक दिन परेशान होकर युवती पुलिस मुख्यालय पहुंची तो गुंदीप ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया। घर आकर पीड़िता फोन किया, तो उसने कहा कि वह शादी नहीं करेगा।