logo

Tokyo Paralympics 2020: भारत के सिंहराज अधाना ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tokyo Paralympics 2020: भारत के सिंहराज अधाना ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

टोक्यो पैरालंपिक्स से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। भारत को एक और ब्रांज मेडल मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 फाइनल में भारत के सिंहराज अधाना ने कांस्य पदक जीता। ये भारत का आठवां मेडल है। सिंहराज अधाना ने भारत के लिए दूसरा ब्रांज जीता। 

पीएम मोदी ने सिंहराज को दी बधाई
टोक्यो पैरालंपिक्स में ब्रांज मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सिंहराज अधाना को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि सिंहराज अधाना का असाधारण प्रदर्शन। भारत के प्रतिभाशाली निशानेबाज ने प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीता। उन्होंने जबर्रदस्त मेहनत की। कई उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कीं। मैं उनको बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी। 

अब तक भारत के हिस्से आया 8 पदक
गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय पैरा एथलीट्स अब तक 2 गोल्ड, 4 रजत और 2 ब्रांड सहित कुल 8 पदक जीत चुके हैं। भारत के लिए निशानेबाज अवनि लखेरा ने गोल्ड जीता। सुमित अंतिल ने जेवलीन थ्रोइंग में गोल्ड जीता। देवेंद्र झाझरिया ने जेवलीन, निषाद कुमार ने हाईजंप, भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस और योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। सुंदर सिंह गुर्जर ने जेवलीन और सिंहराज अधाना ने शूटिंग में कांस्य पदक जीता।