logo

100 से अधिक लोग अब फिर कर सकेंगे ग्रुप में सफर, ऐसे करें ट्रेन टिकट बुक 

14896news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

ग्रुप में घुमने जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। लोग ग्रुप में कई बार रेल सफर करना चहते हैं। जहां उनकी सबसे बड़ी दिक्कत ग्रुप में टिकट लेना होता है। कोरोना संक्रमण में ट्रेनों में कम से कम यात्री सफर करें, इसके लिए ग्रुप आरक्षण टिकट बनाने पर रोक लगा दी गई थी। रेलवे के नये पॉलोसी के जरीए आप अब ग्रुप में रेलवे का रिजर्वेशन टिकट ले सकेंगे। यह सुविधा रेल मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों के आरक्षण टिकट बुकिंग काउंटर पर ही मिलेगी। 


कोरोना काल में बंद थी सुविधा 
अक्सनर पर्यटन, तीर्थ स्थान व बारात जाने वाले लोग ही ग्रुप टिकट बनवाते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण में एक साथ छह लोग आरक्षण टिकट ले सकते थे। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सभी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें चलनी शुरू हो गईं हैं। लोगों ने तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल पर जाना शुरू दिया है। ग्रुप टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए ग्रुप आरक्षण टिकट उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आरक्षण टिकट काउंटर पर उपलब्ध होंगे।

कैसे करें टिकट बुक 

छह से अधिक व्यक्ति एक साथ ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो उसके लिए ग्रुप टिकट लेना होता था। ग्रुप टिकट में यात्रियों की संख्या सौ से अधिक भी हो सकती है। इसके लिए सफर करने वाले यात्रियों के नाम की सूची तैयार कर स्टेशन अधीक्षक को देना पड़ता है, स्टेशन अधीक्षक की स्वीकृति के बाद आरक्षण काउंटर पर बैठा कर्मचारी ग्रुप टिकट बनाता है। ग्रुप टिकट वालों को एक ही बोगी में बर्थ उपलब्ध कराई जाती है। 72 यात्री से अधिक होने पर बगल के कोच में बर्थ दिया जाता है।