द फॉलोअप टीम, सरायकेला:
कपाली ओपी क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई। दोनों ही घटनाओं में एक-एक लोग जख्मी हो गए है। दोनों घायलों का इलाज एमजीएम में चल रहा है फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। दोनों जख्मी युवकों ने कपाली ओपी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई में लग गई है।
पहली घटना: इस घटना में एक युवक प्रेम विवाह का विरोध कर रहा था। विरोध करने वाला लड़की का भाई था। जिसे प्रेम विवाह करने वाले युवक ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। चाकू मारने के बाद वह वहां से फरार हो गया है। जिसके बाद घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी घटना: इस घटना में एक युवक अड्डेबाजी का विरोध कर रहा था इसलिए कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना कपाली के गौसनगर का है। घटना को अंजाम देने के बाद अड्डाबाजी करने वाले हमलावर फरार हो गए। इसके बाद जख्मी को एमजीएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।