logo

101 किलो की महिला पति के मुंह पर बैठ गई, दम घुटने से हो गयी शख्स की मौत

8637news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
पति-पत्नी के झगड़े तो होते रहते हैं लेकिन कई बार यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि इसके अंजाम के बारे में किसी को नहीं मालूम होता। ऐसी ही एक घटना घटी है रूस (russia) के (Novokuznetsk) शहर में। जहां एक कपल का झगड़ा हो रहा था। इस बीच पत्नी अपने पति से माफ़ी मंगवाने के लिए उसके मुंह पर बैठ गई। महिला का वजन काफी ज्यादा था इस कारण पति सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई। 

दम घुटने से हो गयी थी पति की मौत
जब पति ने रिस्पॉन्स देना बंद किया तो पत्नी उसके मुंह से उठी लेकिन तब तक पति इस दुनिया को अलविदा कह चुका था। आरोपी महिला का नाम टाटयाना ओ (Tatyana O) है। उसके ऊपर अपने पति के मर्डर का आरोप लगा है। महिला का वजन 101 किलो है। इस वजह से उसके पति की जान चली गई। पति एडर (Aidar) ने अपनी जान के लिए उससे भीख मांगी थी लेकिन महिला गुस्से में थी इसलिए उसके मुंह से नही उठी और सांस रुकने से शख्स की मौत हो गई।

महिला का इरादा मौत का नही था
कपल की बेटी ने सबसे पहले पिता की बॉडी देखी थी। महिला का कहना है कि उसका इरादा अपने पति को मारने का नहीं था। वो बस अपने पति को शांत करने के लिए उसके ऊपर बैठ गयी थी। महिला ने पहले किसी को सच नहीं बताया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि शख्स की मौत सांस रुकने से हुई है। तब जाकर महिला ने कुबूल किया। उसने बताया कि रात में दोनों बैठकर पी रहे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बहस करने लगे और पर कई आरोप लगाने लगे। इसी बीच महिला को गुस्सा आ गया और वो अपने पति के मुंह पर चढ़कर बैठ गई और पति की मौत हो गयी।