द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
रंका थाना के सिरोई खुर्द गांव में एक महिला की ह्त्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुटिया देवी के रूप में हुई है। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद मृतिका का पति लल्लू भुइयां ने अपने पांच बच्चों को सुला दिया। खुद अपनी पत्नी पुटिया देवी के साथ दूसरे कमरे में सोने चला गया।
विवाद के बीच कर दी हत्या
रात में अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। लल्लू भुइयां ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव उसके कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। बुधवार को जब दोनों की खोजबीन शुरू हुई तो एक कमरे में ताला लगा दिखा। इसके बाद शक के आधार पर कमरे का ताला तोड़ा गया तो देखा कि महिला की लाश पड़ी थी।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता कविलास भुइयां ने रंका थाना में अपने दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गयी है।