द फॉलोअप टीम, दुमका:
पर्व-त्यौहार का
सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। कहीं लोग मकर संक्रांति मना रहे हैं तो कहीं सोहराय
पर्व की भी धूम है। दुमका में तरबंधा गांव स्थित आवास पर सांसद सुनील सोरेन ने
अपने गांव के लोगों के साथ मांदर बजाकर सोहराय पर्व मनाया। सांसद सोरेन ने बताया
कि सोहराय का तीसरा दिन है।
सभी के घर जाकर
प्रसाद ग्रहण किया जाता है सोहराय पर्व में
इस पर्व में
आदिवासी भाई-बहन मिलकर सामूहिक रूप से मांदर, डुगडुगी बजाते हैं। धूमधाम से पारपंरिक रीति-रिवाज
से इस पर्व को मनाया जाता है। इसमें लोग सामूहिक रूप से एक-एक कर सभी के घर जाकर
प्रसाद ग्रहण करते हैं। ग्रामीणों की ओर से ढोल मांदर के साथ पारंपरिक परिधान
लुंगी पहन कर नृत्य करते हैं। बेलकूपी गांव में भी ग्राम प्रधान बाबूलाल हांसदा के
नेतृत्व में धूमधाम से सोहराय मनाया।