logo

बिहार में शराब : बिहार में जहरीली शराब के सेवन से 5 लोगों की मौ'त! पुलिस की छानबीन जारी

7cda8d77-dca7-414b-b695-6a6f4d5fcb1b.jpg

द फॉलोअप टीम, नालंदा: 

बिहार में जहरीली शराब और मौत का तांडव फिर से शुरू हो गया है। जानकारी नालंदा से सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों के मौत की सूचना है। इस घटना के ने बिहार में एक बार फिर शराबबंदी कानून तथा अभियान एवं उसके क्रियान्वयन पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। 

दीवाली के समय भी गई थी जान
नालंदा में जहरीली शराब से कथित मौत मामले ने एक बार फिर समस्तीपुर सहित कुल तीन जिलों में दीवाली के समय हुई मौतों का मंजर सामने ला दिया है। दीवाली के समय समस्तीपुर सहित कुल तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई थी वहीं कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गये थे। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त रूख अख्तियार किया था। कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था। 

नीतीश कुमार ने सख्ती बरती थी
गौरतलब है कि दीवाली के समय जहरीली शराब से मौत मामले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान शुरू किया था। नीतीश कुमार इस अभियान के तहत व्यक्तिगत रूप से हर जिले में जा रहे थे। लोगों से मिल रहे थे और उनसे शराब त्यागने की अपील कर रहे थे। कोरोना संक्रमण की वजह से फिलहाल अभियान स्थगित है। नीतीश कुमार खुद भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। ऐसी स्थिति में नालंदा में ये मामला निश्चित ही बड़े सवाल खड़े करता है। 

महिलाओं का समर्थन है हासिल
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं से विशेष तौर पर ये वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो बिहार में शराबबंदी कानून लाया जायेगा। इस वादे पर महिलाओं का समर्थन भी नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को मिला। शराबबंदी कानून लाया गया। अब बिहार में शराब का अवैध व्यापार फायदे का सौदा बनता जा रहा है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से शराब की तस्करी हो रही है। लोग नकली शराब बना रहे हैं।