logo

BIHAR: नए साल में क़रीब पौने दो लाख टीचर होंगे बहाल

13745news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

बेगारी और बेरोजगारी के दौर में बिहार के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए यह खबर बेहद राहत-भरी है। बिहार सरकार नए साल में उन्‍हें नौकरी का तोहफा देने जा रही है। क़रीब पौने दो लाख टीचर बहाल होने हैं। बहाली तो इधर ही हो जानी थी। लेकिन पंचायत चुनाव की आचार संहिता बाधक बन गई। 15 दिसंबर को आचार संहिता खत्‍म हो जाएगी। इसके बाद लगभग 1.72 लाख नये शिक्षक नियुक्‍त किए जाएंगे। मिलने के आसार हैं. प्राथमिक स्कूलों के लिए 40518 प्रधान शिक्षकों और माध्यमिक स्कूलों में 5334 प्रधानाध्यापकों की नियुक्तियों के लिए बीपीएससी को प्रस्ताव तब भेज दिए जाने की संभावना है। प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियरेंस की कवायद नवंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य है। 

 

किन-किन पद पर होनी है नियुक्‍ति

-प्रारंभिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक - 40518

-माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक- 5334

-छठे चरण का प्राथमिक शिक्षक नियोजन- 90762

-छठे चरण का माध्यमिक शिक्षक नियोजन- 32714

-छठे चरण के बिहार शारीरिक शिक्षक अनुदेशक- 8386