logo

ब्रेकिंग: अवैध माइका माइंस का चाल धंसा, दो मजदूर जमींदोज

5896news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह : 
माइका चुनने के दौरान चाल के धंसने से कई मजदूर खदान में दब गए। दो की मौत हो गई। यह घटना तिसरी-प्रखंड के मनसाडीह पंचायत स्थित सक्सेकिया जंगल में हुई है। बताया जाता है कि माइका खदान मे पांच सौ से अधिक गहराई में चाल धंसी है। आधा दर्जन मजदूरों को गहराई से निकलने में स्थानीय ग्रामीण सफल हुए हैं। 

घटना के चार घंटे बाद भी पुलिस नही पहुंची
बताया जा रहा है मनसाडीह पंचयात मे स्थित रखवा माइका खदान दस वर्षो से अवैध रुप से संचालित है। जिसे कारू बरनवाल संचालित कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बावजूद माइंस संचालक सुधी तक लेने नहीं आया है। घटना दोपहर के एक बजे की बताई जा रही है। घटना के चार घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी। इसके बाद भी क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए थे। 

अब तक नहीं निकाला जा सका है शव
बता दें कि रखवा खदान से ढिबरा व माईका निकालने के लिये पांच सात सौ फीट गहराई में जाकर मजदूर जान जोखिम में डाल काम करते है। जब घटना हुई तो सभी घटना स्थल से फरार हो गए। फ़िलहाल दोनों मजदूर के शव को खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका है।