द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः
हैदराबाद साइबर सेल की पुलिस ने खुलासा किया है कि अपराधी अब लोगों को ठगने के नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। एटीएम से पैसे निकालने का तरीका उनका पुराना हो गया है, लोग भी अब सतर्क हो गये हैं इसलिए वह पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। इसलिए अब वह नये तरीके ढूंढ़ रहे हैं। अब उनके टारगेट बड़े-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं।
पेट्रोल पंप को बनाया निशाना
साइबर क्रिमिनल के टारगेट अब पेट्रोल पंप व्यवसायी हैं, जहां से साइबर अपराधी एटीएम कार्ड स्वाइप कर राशि निकाल रहे हैं। पेट्रोल पंप के 2 कर्मियों को हैदराबाद साइबर सेल की टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों जामताड़ा के रहने वाले हैं। एक की पहचान शहरडाल पेट्रोल पंप के कर्मी आलोक पाल तथा दूसरे की पहचान मिहिजाम पेट्रोल पंप के कर्मी सपन मंडल के रूप में हुई है। इन दोनों कर्मियों से पुलिस पूछताछ जारी है।

4:30 लाख की ठगी का मामला
अपराधी पेट्रोल पंप पर बड़ी गाड़ियों से पहुंचते हैं और इमरजेंसी बताकर मशीन पर एटीएम कार्ड स्वाइप कर छोटे छोटे अमाउंट में राशियों की निकासी कर रहे हैं। हैदराबाद साइबर सेल की पुलिस टीम 4:30 लाख की ठगी के मामले में जामताड़ा पहुंची है।