logo

साली के इश्क में पगलाये शख्स ने पत्नी का ग'ला रे'ता, करना चाहता था दूसरी शादी

15469news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

झारखंड के धनबाद जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की ह'त्या कर दी। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी नाबालिग साली के इश्क में पड़ गया था और उससे शादी करना चाहता था, इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का सोचा। उसने इस तरीके से ह'त्याकां'ड को अंजाम दिया कि लगे लू'ट का मामला है। 

ह'त्या को लूट की शक्ल देने की कोशिश की
पुलिस को चकमा देने के लिए शख्स ने खुद को भी घा'यल कर लिया था। उसने प्लान बनाया था कि ये ह'त्या लूट के इरादे से की गई हत्या लगे। हालांकि पुलिस को उस पर शक हो गया और सख्ती से पूछताछ करने पर शख्स ने अपना जु'र्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले में हत्या'रोपी शख्स के दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथि'यार सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है। 

शख्स के 2 दोस्तों ने ह'त्या में दिया साथ
सिंदरी थाना के एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को देर शाम बलियापुर थानाक्षेत्र के बलियापुर-पतलाबाड़ी मुख्य मार्ग से आरोपी अपनी पत्नी प्रतिमा को बाइक से डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने अचानक बाइक रोक दी। वहां उसके दो दोस्त अविनाश और विकास मौजूद थे। दोनों दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी ने पत्नी प्रतिमा देवी की ग'ला रे'तकर ह'त्या कर दी। इसके बाद शख्स ने खुद को भी चा'कू से घा'यल कर लिया। 

पुलिस को शख्स पर ऐसे हो गया था शक
वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स बलियापुर थाना पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो शक पति पर गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि उसे अपनी साली से प्यार हो गया था। वो साली से शादी करना चाहता था। उसने ये बात अपने ससुर को भी बताई थी लेकिन सबने इंकार किया। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला किया।