रजनीश आनंद, गोड्डा:
गोड्डा जिला के मेहरमा प्रखण्ड (Meharma Block) के अमौर पंचायत के नीमा गाँव में बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी की ह्त्या कर दी। रात के करीब 12 बजे पति ने पत्नी को अपने रुम में सोता हुआ देख बिजली के तार से उसका गला दबा कर महिला को मौत की घाट उतार दिया। मृतिका की पहचान किरण कुमारी (Kiran Kumari) के रूप में की गई हैं। आरोपी बिहार (Bihar) के भागलपुर जिले (Bhagalpur District) के कहलगाँव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी की पहचान गोपाल मंडल (Gopal Mandal) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पति ने दहेज (Dowry) के कारण पत्नी को मौत की घाट उतार दिया।
लिखित आवेदन पर होगी कड़ी कार्रवाई
कहलगांव थाना प्रभारी (Kahalgaon Police Station Incharge ) दीपनारायण सिंह ने बताया कि लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसे ही लिखित आवेदन दी जाएगी वैसे ही संज्ञान ले कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।