logo

उत्तराखंड हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मिले हेमंत सोरेन

उत्तराखंड हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मिले हेमंत सोरेन
द फॉलोअप टीम, रांची:
उत्तराखंड के चमोली हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इनमें झारखंड़ के रामगढ़ जिला के चोकाद गांव निवासी मृतक विरसाय महतो, मृतक मिथिलेश महतो, मृतक कुलदीप कुमार महतो और सरला खुर्द गांव निवासी मृतक मदन महतो के परिजन शामिल थे। पीड़ित परिवारों ने उचित मुआवजा और नौकरी देने का आग्रह सीएम से किया है। इसके अलावा पीड़ित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की उचित व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है। 




सीएम ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पीड़ित परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनकी मांगों पर यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मौके पर रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं मृतकों के परिजनों में रिंकी देवी, नीमा कुमारी, दिलीप महतो आदि उपस्थित थे।