logo

झारखंड में 5 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, जानिए किन जिलों पर होगा ज्यादा असर 

11339news.jpg

 द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड में अगले 7 दिनों तक तक बारिश होती रहेगी। 5 अगस्त तक तक भी सूरज दिखने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पहले ही इसका पूर्वानुमान लगाया था कि राज्य के लगभग सभी जिलों में सप्ताह भर भारी बारिश हो सकती है। इस संदर्भ में मौसम विभाग ने 15 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। कहा गया है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक तक बारिश के कारण सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। 

बंगाल की खाड़ी में बना है निम्न दबाव 
झारखंड सहित बंगाल और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है। यह मानसून वर्षा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। इस कारण संबंधित राज्यों में भारी वर्षा हो रही है। राज्यों के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इधर झारखंड में भी राजधानी सहित सभी जिलों में ताज बारिश जारी है। 

इन राज्यों में हो रही है सबसे अधिक वर्षा 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरी भाग में अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा बारिश हो रही है। इनमें कोडरमा, धनबाद, जामतारा औऱ लोहरदगा जिले शामिल है। इन जिलों में सामान्य के मुकाबले 22 से 55 फीसद अधिक वर्षा हो रही है। विभाग ने कहा है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होती रहेगी।