logo

Jharkhand monsoon update : प्री मानसून के तहत राजधानी में 11 व 12 जून को भारी बारिश के आसार

9565news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राज्य में इस वर्ष भी मानसून समय से आएगा। हालाँकि इसके आगमन से पहले ही इसका असर दिखेगा। मौसम विभाग रांची (Meteorological Department Ranchi) की मानें तो झारखंड में  प्री मानसून बारिश होगी।  मंगलवार काे लगातार तीसरे दिन दोपहर बाद मौसम बदला। सुबह में धूप खिली। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छाए और शाम में तेज हवा व गरज के साथ हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार 24 घंटे तक ऐसा ही माैसम रहेगा। लेकिन 11 वह 12 जून को तेज बारिश की संभावना है।

13 जून के बाद मानसून झारखण्ड में करेगा प्रवेश 
राज्य में इस साल मानसून(Monsoon) समय से  भारत में प्रवेश करेगा। बता दें की मौसम विभाग(weather department) के अनुसार इस वर्ष 13-14 जून तक दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही मानसून के आगमन के लिए बंगाल की खाडी़ में 11 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद(Abhishek Anand) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दवाब के क्षेत्र के कारण राज्य में मानसून के आगमन को गति मिलेगी। वर्तमान में मानसून का असर लगभग पूरे दक्षिण भारत पर देखने के लिए मिल रहा है।