logo

40 दिनों से फरार चल रहा स्वास्थ्य मंत्री का ड्राइवर गिरफ्तार, यौन शोषण सहित ठगी का आरोप 

11055news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

स्वास्थ्य मंत्री का ड्राइवर मुन्ना सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। वह पिछले 40 दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे बुधवार को मानगो से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मुन्ना के ऊपर दो बच्चों की मां के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्राइवर रहा है। केस दर्ज होने के बाद मंत्री ने उसे काम से हटा दिया था। 

 

महिला से 2 लाख रुपये भी ठग लिए
मुन्ना सिंह पर यह भी आरोप है कि उसने महिला से 2 लाख रुपए और महिला के भाई से 5 लाख रुपए ठग लिए। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो मुन्ना ने महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने और दोनों बेटी को जान से मारने की दी धमकी दी। 

 

मंत्री के सरकारी आवास में बनाया था संबंध!
पीड़िता ने बताया था कि उसकी पत्नी की मौत और मेरे तलाक के बाद वो करीब आया था। वो शादी करने की बात कहकर आना-जाना करने लगा था। कुछ दिन तो वो किराए के घर में ले जाकर संबंध बनाता रहा। एक दिन मंत्री के सरकारी आवास पर भी ले गया। वहां उसने सबको खुद की पत्नी बताकर संबंध बनाया। बाद में शादी की बात पूछने पर मुकर गया। 

 

तलाक के दौरान बढ़ी थी दोस्ती
पीड़िता ने बताया था कि 2012 में कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। उस वक्त ही ड्राइवर मुन्ना सिंह ने महिला से दोस्ती की थी। मुन्ना रोजाना महिला के घर आने-जाने लगा। 20 अक्तूबर को पहली बार उसने शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से लगातार संबंध बनाने लगा। इसी दौरान उसने महिला का वीडियो और कुछ अश्लील तस्वीरें खींच ली। शादी का दबाव बनाए पर वो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।