logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जयपुर हुए रवाना, कहा केंद्र की उल्टी गिनती हुई शुरू

15949news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी जनजागरण अभियान का आयोजन जयपुर में कर रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए झारखंड से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रांची से रवाना हो गए हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि अब देश समझ चुका हैं कि मोदी सरकार झूठ का पुलिंदा के सहारे सत्ता पर आई हैं, बिना किसी विजन और प्लानिंग के चलने वाली मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है।


भाजपा पर साधा निशाना 
बन्ना गुप्ता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर हैं, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता त्राहिमाम कर रही हैं, लोग बढ़ती दामों से परेशान हैं, अब जनता समझ चुकी हैं कि मोदी सरकार की नीयत में खोट हैं । इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस जनजागरण अभियान से केंद्र सरकार बौखला उठी है।