logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मोक्ष वाहन का उद्घाटन, राष्ट्रीय युवा शक्ति की तारीफ भी की

8236news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राष्ट्रीय युवा शक्ति कोरोना संकट काल में लोगों की सहायता के लिए आगे आई है। इसी आलोक में राष्ट्रीय युवा शक्ति की तरफ से दूसरे मोक्ष वाहन की शुरुआत की गयी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास से झंडा दिखाकर मोक्ष वाहन को रवाना किया। इससे पहले उपायुक्त छवि रंजन एक मोक्ष वाहन का उद्घाटन कर चुके हैं। मोक्ष वाहन से कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को अंत्येष्टि के लिए ले जाना आसान होगा। पहले मृतक संक्रमित मरीज के परिजनों को हलकाना होना पड़ता था। 

पहले उपायुक्त ने किया था उद्घाटन
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा संचालित मोक्ष वाहन का उद्घाटन 29 अप्रैल को रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने किया था। वो मोक्ष वाहन प्रतिदिन पांच पार्थिव शरीर को घाघरा घाट, मुक्तिधाम और जुमार नदी तक पहुंचाता था। हालांकि आवश्यक्ता तब भी बनी हुई थी। यही वजह है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा दूसरा मोक्ष वाहन रवाना किया गया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के मुताबिक उनका उद्देश्य ये है कि कोई भी पार्थिव शरीर बिना अंतिम संस्कार के अस्पताल में ना पड़ा रहे। 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की तारीफ
उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा ये काफी अच्छा प्रयास किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं पूरे राज्य वासियों की तरफ से राष्ट्रीय युवा शक्ति का आभार प्रकट करता हूं। वैश्विक महामारी में ये संस्था जिस तरीके से काम कर रही है वो सराहनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, नितेश वर्मा, पिया बर्मन, कृति, रोहित यादव उपस्थित रहे।