logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया 50 लाख रुपया, एंबुलेंस और मोक्ष वाहन की होगी खरीद

8010news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप, कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या तथा मरीजों की मौत को मद्देनजर रखते हुए अपने विधायक मद से 50 लाख रूपये की राशि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम को उपलब्ध कराएंगे।

दी जा रही है निशुल्क एंबुलेंस सेवा
उक्त मद का उपयोग एम्बुलेंस एवं शव वाहन के क्रय के लिए किया जाएगा ताकि मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने और कोरोना से जान गंवाने वाले मरीज के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए ले जाने में मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। इनकी कमी की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी दी जा रही है।