logo

हरभजन सिंह ने कब खेला था अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला, कैसा रहा रिकॉर्ड! 

16410news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

हमारे जहन में जब भी हरभजन सिंह का नाम आता है तो एक ऐसे आक्रामक खिलाड़ी की छवि आती है जो पूरे जोश के साथ टीम के लिए खेलता था। उनका अंदाज ही उनकी खास पहचान थी। भज्जी ने 25 मार्च 1998 को भारत के लिए डेब्यू किया था। 1998 में भज्जी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच और फिर वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भज्जी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ और वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2015 में खेला था तो वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने साल 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

भारत के लिए भज्जी का आखिरी मैच 
2015 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट के बाद 2016 में हरभजन ने यूएई के खिलाफ एशिया कप में अपना आखिरी टी-20 और साथ ही भारतीय टीम का आखिरी मैच खेला था। मैच में भज्जी का योगदान भी कमाल का रहा था। 

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रहें है सफल 
भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 417 विकेट दर्ज है। वनडे में उन्होंने 236 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। टी-20 में भज्जी ने भारत के लिए 28 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 25 विकेट झटके हैं।

IPL में हरभजन 
हरभजन सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी अहम योगदान दिया। वह आईपीएल के कई फ्रेंचाइजी जैसे मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। IPL में हरभजन के नाम 163 मैच में 150 विकेट दर्ज है। 41 साल के हरभजन इस IPL सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हालांकि IPL 2021 के दूसरे फेज में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।