logo

हफीजुल हसन ने अपने बयान के लिए जताया खेद, मांगी माफी

हफीजुल हसन ने अपने बयान के लिए जताया खेद, मांगी माफी

द फॉलोअप टीम, रांची:

एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें राज्‍य के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, खेलकूद और निबंधन मंत्री मंत्री हफीजुल हसन बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ कह रहे हैं। उनके शब्‍द, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का भी आज निधन हो गया। जिन्होंने हिन्दुस्तान को बढ़ाने में आज जो तरक्की आप देख रहे हैं, उसमें 50 परसेंट उनका हाथ है। आज मोदी जी हिन्दुस्तान को 50 साल पीछे ले गए... जो मनमोहन सिंह हिन्दुस्तान को 50 साल आगे ले गये थे, उसको मोदी जी फिर पीछे जहां के तहां ले आए. आज उनका निधन हो गया. हमलोग अंतिम में 1 मिनट के लिए मौन उनके नाम से रखेंगे क्योंकि उन्होंने भी देश को बहुत कुछ दिया है।" यह वीडियो 15 अक्टूबर का है। जब वह देवघर के मधुपुर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम की जयंती के मौके पर उनके नाम से एक चौक के अनावरण के दौरान बोल रहे थे। फॉलोअप ने भी खबर चलाई थी, शर्म उनको मगर नहीं आती: जीते जी मनमोहन सिंह को झारखंड के मंत्री  हफीजुल ने दे  दी श्रद्धांजलि

 

 

जब मंत्री को गलती का एहसास हुआ तो उन्‍होंने इसके लिए खेद जताते हुए देशवासियों से माफी मांगी है। सोशल साइट पर इस संबंध में पोस्‍ट भी किया है। एक पत्रकार को  उन्‍होंने बताया " हम माफी मांगना चाहते हैं पूरे देशवासियों से और खासकर मनमोहन सिंह जी के परिवार से... माननीय पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार से माफी मांगते हैं... देशवासियों से भी माफी मांगते हैं। एक लड़का है कांग्रेस कार्यकर्ता है, उसे ने दिया था, जल्दबादी में कहीं से वायरल हुआ होगा... यह तो गलती हुई है.. कि हम उसकी पुष्टि नहीं किए।"