logo

लॉकडाउन में गुजरात में बढ़े 11 नये अरबपति, अडाणी की संपत्ति में 261 फीसदी की बढ़ोत्तरी

13475news.jpg

द फॉलोअप टीम,अहमदाबाद:

कोरोना काल में गुजरात में कुछ लोगों की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई। 1 साल के अंदर अरबपतियों की लिस्ट में 15 नए अरबपति जुड़ गए हैं। गुजरात देश का चौथा सबसे अमीर राज्य बन गया है। अरबपतियों के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर, जहां 302 अरबपति हैं। सूरत में 7 अमीर बढ़े हैं, जबकि अहमदाबाद में 4। ये आंकड़े आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट, 2021 की ताजा रिपोर्ट है। 

इनकी संपत्ति में हुआ इजाफा 
बता दें कि गौतम अदाणी की संपत्ति 261 फीसदी बढ़ी है। मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल भी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे हैं। दीपक नाइट्रेट के दीपक मेहता के पास 16800 करोड़ की संपत्ति है। उनकी संपत्ति 250 फीसदी बढ़ी है। फार्मा सेक्टर में 12 नए अरबपति सामने आए हैं। फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र के सबसे ज्यादा 130 अमीर सामने आएं हैं, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला इस सूची में सबसे ऊपर हैं। दूसरा केमिकल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर का है, जिसमें 98 अमीर सूची में शामिल हैं। 

शाश्वत नाकराणी युवा अमीर
भावनगर के रहने वाले 23 साल के शाश्वत नाकराणी सबसे युवा अमीर हैं। वह पेमेंट प्लेटफॉर्म भारत-पे के सह-संस्थापक हैं। शाश्वत ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उन्होंने एक पेमेंट गेटवे बनाया, जिससे व्यापारियों को फायदा हो सके।

इसे भी पढ़िये: 

भवानीपुर जीतने के बाद अब ममता बनर्जी की निगाह दिल्ली पर, पढ़िए, क्या कहा!

मनोज बाजपेयी के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, शूटिंग छोड़ पहुंचे दिल्ली