logo

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चार की मौत एक घायल

2889news.jpg
द फाॅलोअप टीम, नोएडा
गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। 

इनोवा में पांच यात्री थे सवार  
इनोवा कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज की बस टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह को एक इनोवा कार में सवार होकर पांच लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान 
मृतकों की पहचान आशीष चैहान निवासी वसुंधरा (गाजियाबाद), आलोक कुमार गुप्ता निवासी इस्माइलपुर अमरनगर (फरीदाबाद, हरियाणा), मणिगंदन मायकन देवकर निवासी उल्हासनगर (ठाणे, महाराष्ट्र) तथा फिरोज निवासी गढ़ी बिचित्र (आगरा) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान प्रिंस पाल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।