logo

पट्टाधारियों के लौह अयस्क भंडार बेचने में सरकार का स्वार्थ निहित : सरयू राय

2691news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड खान सचिव द्वारा एक पट्टाधारी का लौह अयस्क भंडार बेचने के सरकारी आदेश को पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय ने अनुचित बताया है। रविवार सुबह ट्वीट कर उन्होंने लिखा है कि यह आदेश राज्य के वित्तीय हित के विरुद्ध है और निहित स्वार्थ से प्रेरित है। ट्वीट नें सरयू राय ने सुप्रीम कोर्ट के मेसो निर्णय का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार का आदेश उस निर्णय की अवहेलना है। पूर्व मंत्री ने इसपर पुनर्विचार कर इस आदेश को रद्द करने की मांग की है। बता दें कि पट्टाधारियों के लौह अयस्क भंडार को बेचने के लिए राज्य सरकार ने 18 नवंबर को आदेश जारी किया है, जिसका विरोध सरयू राय कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें.......

हेमंत के खिलाफ मोर्चा खेलने से नहीं चूक रहे हैं सरयू 
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण सरयू राय हेमंत के ज्यादा करीब हो गए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान वे हेमंत के लिए प्रचार में भी गए थे। यह माना जा रहा था कि वे हेमंत की पार्टी में नहीं रहकर भी हेमंत के साथ रहेंगे और उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे। लेकिन हाल के दिनों में सरयू राय हेमंत के खिलाफ बोलने से भी नहीं चूक रहे हैं। रविवार को किया गया उनकी ट्वीट भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।