logo

गोड्डा के गुदड़ी के लाल ने 30 से अधिक लोगों को दिलाई UPSC में सफलता, जानिए अमरेश का संघर्ष

13192news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 
संघ लोक सेवा आयोग (union public service commission) के परिणाम आ चुके हैं। 761 सफल विद्यार्थियों में से लगभग 30 ‘द प्रयास इंडिया’ (The Prayas India) नामक कोचिंग संस्थान से हैं। कई सालों से संचालित इस संस्थान ने हर साल 50 से अधिक अभ्यर्थियों के सपनों को पूरा कराया है। इस संस्थान के निदेशक झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले अमरेश कुमार हैं। अमरेश ने 2016 में द प्रयास इंडिया की शुरुआत की। आज मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में द प्रयास इंडिया के 8 सेंटर हैं। सभी संस्थानों सहित ऑनलाइन क्लास में कुल 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी क्लास करते हैं। 

मां ने आंगनबाड़ी में काम कर पढ़ाया 
अमरेश का परिवार आज भी गोड्डा में रहता है। मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं और पिता अनुबंध पर शिक्षक हैं। अमरेश अभावों में पले हैं। प्रारंभिक पढ़ाई गोड्डा से पूरी करने के बाद रांची के संत जेवियर कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। फिर मुंबई गए और वहां दिसंबर 2015 में उन्होंने द प्रयास कोचिंग संस्थान की नींव डाली। अमरेश उन लोगों में से हैं, जिन्होंने खुद के साथ कई और लोगों के सपनों को भी पूरा किया।

 

रांची में खुल रहा है द प्रयास का सेंटर 
अमरेश ने द फॉलोअप से बात करते हुए बताया कि मुंबई के बाद वे अब रांची में भी द प्रयास इंडिया का सेंटर खोल रहे हैं। वे चाहते हैं कि रांची में यूपीएससी का सपना देख रहे लोगों को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़े और वे अपने ही शहर में बेहतर फैकल्टी के द्वारा तैयारी कर सके। बकौल अमरेश महज एक सप्ताह के आंदर ही रांची में द प्रयास का नया सेंटर खुल जाएगा।